Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 23 Mar 2023 4:47 pm IST

नेशनल

तमिलनाडु सीएम ने बताया, हमारे मछुआरों को आए दिन हिरासत में ले रहा है श्रीलंका, नौकाएं भी कीं जब्त...


तमिलनाडु सीएम एम.के. स्टालिन ने श्रीलंकाई नौसेना की ओर से राज्य के भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर परेशान किए जाने पर चिंता जाहिर की है। 

तमिलनाडु सीएम ने केंद्र से श्रीलंका की हिरासत से ऐसे 28 मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। तमिलनाडु सीएम ने पीएम मोदी के ध्यान में लाते हुए मछुआरों की गिरफ्तारी का ताजा मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, उनमें से 12 को गिरफ्तार किया गया है। 

स्टालिन ने बताया कि, श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने वाली दो मशीनीकृत नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि, 'इस साल ही श्रीलंकाई नौसेना ने अब तक 28 मछुआरों को गिरफ्तार किया और चार मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त कर लिया है। यह बेहद निराशाजनक है कि हमारे मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना के हाथों लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।