Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 Nov 2021 12:30 pm IST


देहरादून: आइटीबीपी प्रथम वाहिनी ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता


भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल 23वीं वाहिनी के कैंप परिसर में तीन दिवसीय अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय मुख्यालय (देहरादून) के तहत आने वाली आइटीबीपी की प्रथम, आठवीं, बारहवीं, 23वीं और 35वीं वाहिनी ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम वाहिनी ने पहला व 23वीं वाहिनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में उत्तरी फ्रंटियर मुख्यालय के महानिरीक्षक निलाभ किशोर, महानिरीक्षक (चिकित्सा) पीके गोयल, उप महानिरीक्षक मंधीर सिंह, उप महानिरीक्षक आरके नरवाल व 23वीं वाहिनी के सेनानी शेन्दिल कुमार ने विजयी टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने हिमवीरों को प्रेरित करता कहा कि हमें अपने जीवन में किसी ने किसी खेल को जरूर अपनाना चाहिए। इससे न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलता है बल्कि जीवन में धैर्य व संघर्ष की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों व बल के सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।