नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है।
इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें सम्मानित व प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।
दिव्यांग बच्चों की मदद के लिए चलाये जा रहे 'वन टीचर वन काल मूवमेंट' की संस्थापक दीपमाला पांडेय ने डेली इनसाइडर की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं की हौसलाफजाई करना आपकी एक बेहतरीन पहल है। साथ ही उन्होंने देश की सभी महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे समाज से जुड़े और अपने विचारों को सबके सामने रखें। एक सुदृढ़ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं आत्मनिर्भर बनना चाहिए। साथ ही अपने साथ की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने स्वयं के द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए चलाये जा रहे 'वन टीचर वन काल मूवमेंट' में भी सहयोग करने की अपील की।