Read in App


• Sat, 26 Jun 2021 8:48 am IST


Happy Birthday Arjun Kapoor


अर्जुन कपूर भारतीय फिल्‍म अभिनेता हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य
-अर्जुन कपूर का जन्‍म मुंबई में पिता बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के यहां हुआ था। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम अंशुला कपूर है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी उनकी सौतेली मां थीं। अर्जुन ने आर्य विद्या मंदिर, चेंबूर, मुंबई से पढ़ाई की है।
-अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्‍म 'कल हो ना हो' से की थी। इसके बाद फिल्‍म 'सलाम-ए-इश्‍क: अ ट्रिब्‍यूट टू लव' में भी उन्‍होंने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। फिल्‍म 'नो एंट्री' और 'वांटेड' में उन्‍होंने सहयोगी निर्माता के तौर पर काम कियाा अभिनेता के तौर पर उन्‍होंने फिल्‍म इश्‍कजादे से शुरूआत की थी। इस फिल्‍म में उन्‍हें काफी सराहा गया। फिल्‍मों में आने से पहले उनका वजन काफी ज्‍यादा था लेकिन वजन को कम करने में सलमान खान ने उनकी काफी मदद की अर्जुन सलमान को अपनी प्रेरणा मानते हैं और उनसे काफी ज्‍यादा प्रभावित भी हैं। 

-अर्जुन इस समय मलाइका अरोड़ा खान के साथ रिस्‍ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मलाइका सलमान के भाई अरबाज की पत्‍नी रह चुकी हैं। 

 अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्‍में

 अर्जुन कपूर को मिले हुए अवार्ड्स 

अर्जुन की हालिया रिलीज़ फिल्म संदीप और पिंकी फरार और सरदार का ग्रैंडसन है। 
-उन्‍हें उनकी पहली ही फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता के तौर पर फिल्‍मफेयर पुरस्‍कारों में नामांकित किया गया। उनकी फैन फॉलोइिंग में भी लगातार इजाफा हो रहा है और युवा वर्ग में वे काफी चर्चित अभिनेता हैं।