Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 17 Jan 2022 1:58 pm IST


खूनाबोरा गांव की लेफ्टिनेंट बेटी बनेगी दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा


चम्पावत: लोहाघाट के खूनाबोरा गांव की बेटी लेफ्टिनेंट मनीषा बोहरा दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में सेना के आयुध कोर की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। मनीषा की उपलब्धि पर लोगों ने खुशी जताई।  मनीषा के चाचा नवीन बोहरा ने बताया कि सेना आयुध कोर की टुकड़ी को नौ साल बाद गणतंत्र दिवस की राजपथ में होने वाली परेड में शामिल होने का मौका मिल रहा है।  लोहाघाट से मनीषा की परेड देखने के लिए उसके दादा हयात सिंह और दादी बसंती देवी दिल्ली रवाना हो गई हैं। मनीषा की उपलब्धि पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख नेहा ढेक, विनीता फत्र्याल, सुमनलता आदि ने बधाई दी है।