गुजरात से मुंबई जाते हुए सड़क हादसे का शिकार हुए उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार को यानि कल होगा।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 10 बजे मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। सोमवार सुबह डॉक्टरों की टीम ने मिस्त्री और पंडोल का पोस्टमार्टम किया। वहीं इस सड़क हादसे में घायल स्त्री रोग विशेष अनायता पंडोल और उनके पति डेरियस पंडोल को गुजरात के वापी से मुंबई ले जाया गया है। इन दोनों को दुर्घटना के बाद वापी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि, कार में सायरस मिस्त्री के अलावा जहांगीर पंडोल, स्त्री रोग विशेष अनायता पंडोल और उनके पति डेरियस पंडोल सवार थे। और कार अनायता ही चला रहीं थीं। उनके साथ उनके पति डेरियस आगे बैठे हुए थे। वहीं सायरस मिस्त्री और जहांगीर पीछे की सीट पर बैठे हुए थे।