Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 21 Dec 2022 5:19 pm IST


ढोल-दमाऊं की थाप पर छात्राओं ने किया पौंणा नृत्य


चमोली : सात दिवसीय बंड विकास औद्योगिक पर्यटन और किसान मेले का मंगलवार से आगाज हो गया। मेले में विभिन्न गांवों की महिला मंगल दल की महिलाओं ने वन, पर्यावरण व संस्कृति संरक्षण पर आधारित झांकियां निकालीं। अटल आदर्श इंटर कॉलेज गडोरा की छात्राओं ने ढोल-दमाऊं की थाप पर पौंणा नृत्य प्रस्तुत किया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।सेमलडाला मैदान में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा और भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने मेले का उद्घाटन किया। विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि बंड मेले में लगे स्टॉल से ग्रामीण जैविक खेती और उन्नत बीजों की जानकारी ले सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती ने कहा कि दो वर्षों बाद इस वर्ष प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मेले का आयोजन किया गया। मेले में महिला मंगल दल मायापुर की महिलाओं ने नंदा राजजात यात्रा का आयोजन किया जबकि श्रीकोट और अगथला की महिलाओं ने वन व पर्यावरण संरक्षण पर झांकी निकाली।