Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 11 Oct 2022 5:00 pm IST

अपराध

एक नहीं कई महिलाओं को युवक ने बनाया शिकार, दुष्कर्म के बाद बना लेता था दूरी


राजस्थान के सीकर में विवाहिता से दुष्कर्म मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि, आरोपी संदीप गोदारा ने एक नहीं कई महिलाओं से दुष्कर्म किया।

आरोपी संदीप शातिर तरीके से तलाकशुदा और अकेली महिला को फंसाता था। उसने दो महिलाओं के आधार कार्ड पर उनके पति की जगह अपना नाम लिखवा लिया था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, शातिर आरोपी संदीप सोशल मीडिया पर महिलाओं से पहले दोस्ती करता, फिर कई महीनों तक बातें करता, और जब महिलाएं उसके प्यार में पड़ जातीं तो उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। 

आरोपी इतना शातिर है कि, वह महिलाओं से पैसे भी ठगता। जब काम निकल जाता तो महिलाओं से दूरी बना लेता। सीकर की एक विवाहिता ने उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया तब मामले का खुलासा हुआ। आरोपी ने शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। फिर उससे दूरी बना ली।