Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 3 Nov 2022 7:30 pm IST

मनोरंजन

नव्या नंदा को डेट कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी? एक्‍टर ने दिया खुश करने वाला जवाब


एंटरटेनमेंट डेस्‍क: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम बीते कुछ समय से महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों के लिंक-अप की खबर भी आई थी, लेकिन इस पर किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया था। हालांकि, अब एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान एक्‍टर सिद्धांत ने नव्या नवेली नंदा के साथ अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

जब सिद्धांत चतुर्वेदी से पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में क्या अफवाह सुनी है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने यही सुना है कि मैं किसी को डेट कर रहा हूं। काश, ये सच होता। एक्‍टर के इस जवाब से ये साफ हो गया है कि वो इस समय सिंगल हैं और नव्या नवेली नंदा को डेट करना चाहते हैं।

कई बार एक साथ स्‍पॉट किए गए

नव्‍या और सिद्धांत के अफेयर की खबरें तब आनी शुरू हुई थीं, जब दोनों को गुपचुप वेकेशन पर जाते देखा गया था। सिद्धांत और नव्या को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। कुछ दिन पहले ही दोनों को करण जौहर की बर्थडे पार्टी में भी एक साथ देखा गया था।