गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को भी बाधित रहे। गंगोत्री हाईवे हेल्गूगाड तथा यमुनोत्री हाईवे फिर से डाबरकोट में मलबा और बोल्डर गिरने के कारण बाधित रहा। जिस कारण यात्री परेशान रहे। डाबरकोट में हाईवे करीब ढाई घंटे बाद बहाल हुआ। सुबह करीब चार घंटे मोरी, त्यूनी पुरोला-नौगांव मोटरमार्ग भी आवाजाही के लिए बंद रहा।
गंगोत्री हाईवे शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे हेल्गूगाड के पास मलबा गिरने के कारण बाधित हो गया था। एक घंटे से ज्यादा समय बाद हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया था। जबकि यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट में सुबह छह बजे बंद हुआ और ढाई घंटे बाद खुला। डाबरकोट में यमुनोत्री हाईवे के पिछले दो तीन दिन लगातार बंद रहने का सिलसिला जारी है। जिस कारण यात्रियों को हाईवे पर आए दिन जाम की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, सुख खड्ड के मलबे के कारण मोरी, त्यूनी पुरोला-नौगांव मोटरमार्ग भी सुबह आवाजाही के लिए बंद रहा, करीब चार घंटे बाद खोला जा सका। इस दौरान सुख खड्ड के मलबे से यहां खड़ी एक कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।दिए गए हैं।