महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिसके चलते शहर की 123 इमारतों को सील करना पड़ा। ताज़ा जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को मुंबई में 20,971 नये मामले दर्ज हुए हैं, वहीं 6 मरीजों की मौत भी हुई है।आपको बता दें की कोरोना महामारी के बीच मुंबई में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने एक डाटा के हवाले से जानकारी दी है कि मुंबई के अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्ट पर 96 फीसदी वही मरीज हैं जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है। वहीं शहर के डॉक्टरों ने भी माना कि जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट या अतिरिक्त सहायता की जरूरत पड़ रही है।