Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Dec 2021 7:00 am IST


पीएम मोदी देवभूमि में भरेंगे चुनावी हुंकार


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शनिवार को होने वाली जनसभा को लेकर भाजपाई जोर-शोर से प्रचार में जुट गए हैं। महानगर भाजपा की ओर से पूरे शहर में 20 प्रचार वाहन रवाना किए गए। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए गए।

परेड ग्राउंड में होने वाली जनसभा के प्रचार को गुरुवार को राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने भाजपा महानगर कार्यालय से प्रचार वाहनों को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए भाजपा कार्यकत्र्ता व आम नागरिकों में खासा उत्साह है। महानगर के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन ई-रिक्शा और एक छोटा हाथी जनसभा की प्रचार सामग्री के साथ भेजे गए हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, महानगर आइटी संयोजक अनुराग भाटिया, सह सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ कपूर आदि उपस्थित थे।