Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 8 Apr 2023 8:00 am IST

राजनीति

BJP केरल के अध्यक्ष का बड़ा दावा: बोले-अनिल एंटनी अकेले नहीं, कई और बड़े नेता भाजपा में होंगे शामिल


भारतीय जनता पार्टी केरल के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, अनिल एंटनी के बाद दूसरे दलों के कई और बड़े नेता भाजपा में शामिल होंगे। 

मीडिया से बातचीत करते हुए सुरेंद्रन ने कहा कि, आगामी दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी। क्या, अनिल एंटनी के पार्टी में शामिल होने से केरल में बीजेपी की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा, और ईसाई मतदाताओं के बीच इसकी स्वीकार्यता बढ़ेगी? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'एके एंटनी वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं, जिन्होंने पार्टी के प्रमुख पदों पर काम किया है। उनके बेटे अनिल एंटनी ने भाजपा की सदस्यता ली। कांग्रेस के कई और नेता जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।'

सुरेंद्रन ने आगे कहा, 'अनिल एंटनी भाजपा में शामिल होने वाले कई विपक्षी नेताओं में से एक हैं। यहां तक कि विपक्षी खेमे के विद्वान और उच्च शिक्षित नेता भी अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हम कांग्रेस और वामपंथियों के कई अन्य नेताओं के संपर्क में हैं।'