Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 2 Aug 2022 6:00 pm IST

नेशनल

17 अन्य देशों के साथ मेगा हवाई युद्धाभ्यास में शामिल होगा भारत, 100 विमान और 2,500 सैन्यकर्मी लेंगे भाग...


भारत इस महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एक मेगा हवाई युद्धाभ्यास में शामिल होगा। इस अभ्यास में भारत समेत 17 देशों के लगभग 100 विमान और 2,500 सैन्यकर्मी भाग लेंगे। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने "पिच ब्लैक" नाम के इस अभ्यास में भारत की भागीदारी की खुद जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक, "पिच ब्लैक" अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, भारत, जापान, मलेशिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और अमेरिका के लगभग 100 विमान और 2500 सैन्यकर्मी शामिल होंगे। एक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, पिच ब्लैक 2022 शुरू करने के लिए 17 देशों के लगभग 100 विमान और 2,500 सैन्यकर्मी दो सप्ताह में देश के उत्तरी क्षेत्र में पहुंचेंगे।

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना "पिच ब्लैक" को रणनीतिक भागीदारों और सहयोगियों की वायुसेना के साथ अपनी "कैपस्टोन" को अंतरराष्ट्रीय कार्य गतिविधि के रूप में मानता है। अभ्यास "पिच ब्लैक" हर दो साल में एक बार होता है। और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायुसेना इसे आयोजित करता है। बताते चलें कि, कोविड-19 महामारी के चलते ये युद्धाभ्यास 4 साल के बाद हो रहा है। युद्ध अभ्यास आम तौर पर उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के आरएएएफ ठिकानों - डार्विन और टिंडल में होता है। इस बार यह अभ्यास 19 अगस्त से 6 सितंबर तक होगा।