Read in App


• Tue, 13 Feb 2024 2:56 pm IST


अल्मोड़ा के लक्ष्य और चिराग सेन बढ़ाएंगे उत्तराखंड का मान, एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व


अल्मोड़ा। जिले के अंतरराष्ट्रीय शटलर लक्ष्य सेन और उनके भाई चिराग सेन एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सेन बंधुओं का प्रतियोगिता के लिए चयन होने से जिले में खुशी की लहर है।मलेशिया में 13 फरवरी से 18 फरवरी तक एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिला मुख्यालय के तिलकपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय शटलर लक्ष्य सेन और उनके भाई चिराग सेन हिस्सा लेंगे। दोनों भाइयों का बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम में चयन हुआ है। पहली बार सेन बंधु इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी सहित अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामना दी है।