Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Mar 2023 5:30 pm IST

मनोरंजन

रिलीज हुआ फिल्म 'गुमराह' का टीजर, देखने को मिला आदित्य रॉय कपूर और मृणाल का बेबाक अंदाज


एक्टर आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म 'गुमराह' का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर जारी होते ही यू-ट्यूब पर धमाल मच गया है।  टीजर देखकर साफ कहा जा सकता है कि आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म पूरी तरह से क्राइम और थ्रिलर है। फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलेगा।
'गुमराह' का ये टीजर वीडियो पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।  साथ ही आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की  केमेस्ट्री भी लोगों को पसंद आ रही हैं 
 'गुमराह' के टीजर को अब तक 79 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि 'गुमराह' में आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर के  साथ ही एक्टर रॉनित रॉय भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में जहां एक तरफ मृणाल ठाकुर और रॉनित रॉय पुलिस की भूमिका में दिखेंगे तो वहीं आदित्य रॉय कपूर क्रिमिनल का किरदार निभाते नजर आएंगे।