Read in App


• Wed, 14 Jul 2021 11:26 am IST


पिथौरागढ़ में बारिश से पुल बहने पर रस्सी से आवाजाही कर रहे लोग


पिथौरागढ़ के कुलागाड़ में पुल बहने के बाद  60 से अधिक गांवों का देश दुनिया से संपर्क कट गया है। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाली तीन और ग्रामीण क्षेत्र की नौ सड़कें बंद हैं। नदियां और गाड़.गधेरे भी उफान पर हैं। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बंद पड़ी सड़कों को खोलने के लिए डोजर चलाने के लिए भी केन से डीजल भेजा जा रहा है। भारतीय सेना के घोड़ों के लिए भूसा रस्सी के सहारे पार कर पहुंचाया जा रहा है।