Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 7 Jan 2022 10:30 am IST

राजनीति

भाजपाइयों ने पंजाब सरकार का फूंका पुतला


चम्पावत : पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने और सुरक्षा में चूक पर भाजपाइयों में भारी गुस्सा है। उन्होंने पंजाब के चन्नी सरकार का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी कर तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन की मांग की है । भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ चुंगी में प्रदर्शन कर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के आगमन पर पंजाब सरकार की सुरक्षा में भारी चूक सामने आई है जो बरदाश्त लायक नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को हाईवे पर 15-20 मिनट का इंतजार करना पड़ा जो पंजाब कांग्रेस की सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोलती है। यहां आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तत्काल प्रभाव से पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।