Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Apr 2023 2:30 pm IST

मनोरंजन

छह साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद एक-दूसरे से अलग हुए पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट और एल्विन


 बॉलीवुड की तरह हॉलीवुड में भी आये दिन प्यार और ब्रेकअप की खबरें आती रहती हैं। अब हॉलीवुड से एक और खबर आ रही हैं जिसके मुताबिक टेलर स्विफ्ट और उनके बॉयफ्रेंड एल्विन एक दूसरे से अलग हो गए हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस निराश हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हॉलीवुड के चहेते कपल टेलर स्विफ्ट और एल्विन ने अपना छह साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया है और अब दोनों अलग हो गए हैं।
खबरों की मानें तो इस कपल ने पिछले साल ही गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। बावजूद इसके दोनों की शादी अमेरिका में  वैध नहीं मानी गई थी। अब दोनों ने यह साफ कर दिया है कि  उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। मालूम हो कि टेलर स्विफ्ट अभी दुनिया के सबसे लोकप्रिय सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।