Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 Mar 2023 2:00 pm IST

नेशनल

क्या, जीएसटी लागू होने से टैक्स प्रक्रिया में आया सुधार, या बदली अर्थव्यवस्था, पढ़िए पूरी खबर...?


पीएम मोदी ने 'फाइनेंशियल सेक्टर' विषय पर पोस्ट बजट वेबीनार को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने टैक्स और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कई बातें कहीं।

पीएम मोदी ने कहा कि, जीएसटी के चलते टैक्स प्रक्रिया में काफी सुधार किया गया है। कुछ समय पहले हर तरफ यही बात थी कि, भारत में टैक्स रेट कितना ज्यादा है। लेकिन आज GST की वजह से, इनकम टैक्स कम होने की वजह से, कॉर्पोरेट टैक्स कम होने की वजह से भारत में टैक्स बहुत कम हुआ है, वो बोझ नागरिकों पर बहुत कम होता जा रहा है।' 

पीएम ने कहा कि, '2013-14 के दौरान हमारा सकल कर राजस्व करीब 11 लाख करोड़ था, 2023-24 के अनुमानों के मुताबिक, सकल कर राजस्व अब 33 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है। यानी भारत टैक्स रेट कम कर रहा है बावजूद इसके कलेक्शन बढ़ रहा है।'

इसके अलावा पीएम ने बताया कि, 'पीएम गतिशक्ति की वजह से प्रोजेक्ट की प्लानिंग और उसे लागू करने में अभूतपूर्व तेजी आ गई है। हमें अलग-अलग भौगोलिक और आर्थिक क्षेत्र की प्रगति के लिए काम करने वाले प्राइवेट सेक्टर को भी ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करना होगा।'