Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 31 Dec 2022 3:00 pm IST


जानिए तीर्थाटन के क्षेत्र में उत्तराखंड के लिए कैसा रहा साल 2022....


देहरादून : तीर्थाटन और पर्यटन के क्षेत्र में साल 2022 उत्तराखंड के लिए अच्छा साबित हुआ। चारधाम और कांवड़ यात्रा में इस बार प्रदेश के पर्यटन ने फर्राटा भरा। कोरोना के बाद फिर से शुरू हुई दोनों ही यात्राएं चरम पर रहीं। वहीं दो नए रिकॉर्ड भी बने। चलिए जानते हैं कैसा रहा दोनों यात्राओं में उत्तराखंड का सफर...2022 की सबसे बड़ी उपलब्धि शांतिपूर्ण कांवड़ मेला का समापन रहा। कांवड़ मेला कोरोनाकाल के दो साल बाद हुआ और तीन करोड़ 82 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। वहीं  कोरोनाकाल के दो साल बाद बिना बंदिशों के चली चारधाम यात्रा ने इस साल नया रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार चारों धामों में करीब 46 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। बता दें कि इस बार बदरीनाथ धाम 17 लाख 60 हजार 646 श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री गंगोत्री धाम पहुंचे। इस बार धाम में 624451 तीर्थ यात्री पहुंचे जबकि यमुनोत्री धाम में 485635 तीर्थ यात्रों दर्शनों के लिए पहुंचे। इस वर्ष केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। जबकि यात्रा से 211 करोड़ का कारोबार हुआ है।