Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 30 Jan 2022 8:00 am IST


विवाद के बाद एसबीआइ ने भर्ती संबंधी सर्कुलर पर लगाई रोक


सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एसबीआइ ने विवाद के बाद शनिवार को गर्भवती महिलाओं की भर्ती से संबंधित सर्कुलर को ठंडे बस्ते में डालने का फैसला किया। एसबीआइ ने गर्भवती महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित नियमों समेत बैंक में भर्ती संबंधी फिटनेस मानकों की हाल में समीक्षा की थी। इसके बाद जारी नए नियमों के तहत तीन माह से अधिक की गर्भवती महिला उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से अयोग्य माना गया था और कहा गया था कि वे प्रसव के चार महीने के भीतर ड्यूटी पर आ सकती हैं।