Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 25 Jul 2022 4:08 pm IST


सेरी गांव में प्रेम राम का मकान आंशिक ध्वस्त


बागेश्वर ( धरमघर ): कांडा तहसील के सेरी गांव में प्रेम राम का आवाशीय मकान आंशिक रूप से ध्वस्त हो गया है। इस घटना में परिजन बाल-बाल बच गए। पूर्व मंत्री व ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू ने प्रभावित गांव का दौरा किया। पीड़ित को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर अमर सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश जोशी, ग्राम प्रधान राजेंद्र धामी, कमल भौर्याल, शंकर दत्त जोशी, उत्तम राठौर, होशियार रावत आदि मौजूद रहे।