Read in App


• Mon, 12 Feb 2024 2:54 pm IST


हरिद्वार में सीएम धामी का रोड शो, ढोल नगाड़ो पर झूमें कार्यकर्ता


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवपुरा चौक से रोड शो किया। ढोल नगाड़ों की थाप पर भव्य रोड शो किया गया। सीएम के साथ गाड़ी में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा आदि मौजूद रहे। रोड शो में ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते हुए चल चले। वहीं भारी संख्या में महिला शक्ति कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। ऋषिकुल मैदान में सोमवार को नारी शक्ति महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का नवाजा जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से 1,168 करोड़ की 158 परियोजनाओं की सौगात जिले को दी जाएगी। महोत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल और उनकी ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।