Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 27 Nov 2021 8:00 am IST


मुख्यालय में आयोजित की गई पूर्व सैनिकों की बैठक


रुद्रप्रयाग: जिले के पूर्व सैनिकों की मुख्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न समस्याओं परचर्चा की गई। साथ ही सभी पूर्व सैनिकों को एकजुट होने का भी आह्वान किया गया। । पूर्व सैनिक सत्यपाल नेगी ने कहा कि आज हर वर्ग के लोग संगठन बनाकर अपने लिए आवाज उठा रहे हैं, किंतु पूर्व सैनिक राजनीतिक दलों व नेताओं के चक्कर में बिखरते जा रहे है। हमें किसी पार्टी के साथ वोटर बनकर नही रहना होगा हम सबको खुद अपनी ताकत बनकर आगे आना होगा तभी सैनिकों के हक अधिकार मिल पाएंगे। उपनल से लेकर राजनीति में पूर्व सैनिकों को भी आरक्षण के तहत सीटे मिलनी चाहिए।