Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 31 Dec 2024 5:06 pm IST


देवप्रयाग नपा अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने नहीं उतारा प्रत्याशी


देवप्रयाग नगर पालिका चुनाव में अजीबोगरीब स्थिति हो गई है। यहां भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है, लेकिन कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पर किसी उम्मीदवार को न तो उतारा है और न ही किसी को समर्थन की घोषणा की है। इससे मतदाता भी भ्रमित हैं।

पहली बार देवप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष सीट अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित हुई है। जिसमे तीन निर्दलीय महिला उम्मीदवार हैं। यहां भाजपा ने अपने प्रत्याशी का नामांकन करा दिया है, लेकिन कांग्रेस ने न उम्मीदवार उतारा और न अभी किसी को समर्थन दिया है। नगर पालिका देवप्रयाग का यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज तक इस नगर पालिका सीट पर किसी भी पार्टी का कब्जा नहीं हुआ है।