Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Nov 2022 10:42 am IST


जानिए अगले चार दिन कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम ?


देहरादून : आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ों में न्यूनतम तापमान में गिरावट व मैदानी क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर धुंध छा सकती है। शनिवार को भी अधिकतर इलाकों में धूप खिली रही। इससे पहले शुक्रवार को मैदान से पहाड़ तक चटख धूप खिली रही। 

पौड़ी, नैनीताल, मुक्तेश्वर व मसूरी में सुबह के समय पाले की चादर

केवल उच्च हिमालयी क्षेत्र में चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ के ऊंची पहाड़ियों में दोपहर दो बजे से ढ़ाई बजे के बीच हल्के बादल छाये रहे, इसके बाद मौसम साफ हो गया। पौड़ी, नैनीताल, मुक्तेश्वर व मसूरी में सुबह के समय सड़कों पर पाले की चादर दिखी।