Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 8 Jan 2023 1:00 am IST

अपराध

मुंबई : मादक पदार्थों की धरपकड़ लगातार जारी, चार लाख की सिगरेट बरामद


महानगर मुंबई में मादक पदार्थों की धरपकड़ लगातार जारी है। मुंबई सीमा शुल्क विभाग की कूरियर शाखा के अधिकारियों ने 30 लाख रुपये मूल्य की चार लाख सिगरेट जब्त की हैं। 

पुलिस ने ठाणे जिले के एक गांव से नौ लाख रुपये का गांजा जब्त किया है।मुंबई कस्टम्स ने निर्यात खेप के बीच सिगरेट के 2000 कार्टन पकड़े। इन्हें लंदन निर्यात किए जाने वाले माल की खेप के बीच छुपाकर रखा गया था। ताकि पकड़ में न आ सकें। 

उधर, पुलिस ने मुंबई के पड़ोसी ठाणे जिले के एक गांव में कार से नौ लाख रुपये का 90 किलो गांजा जब्त किया है।