Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 28 Sep 2022 6:00 am IST


आज किस क्षेत्र में अच्छा रहेगा आपका दिन, जानिए राशिफल से


आज यानि 28 सितंबर को माता दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्र पर्व का तीसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के सिद्ध स्वरूप माता चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। पंचांग के अनुसार 28 सितंबर, बुधवार को अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। राहुकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज बुधवार का दिन।

मेष 
यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद एवं उत्साहवर्धक होगी। विरोधी परास्त होगा, लेकिन दांपत्य जीवन में गलतफहमी से बचें।

वृषभ
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क 
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह 
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कन्या 
व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

तुला
धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

वृश्चिक 
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

धनु 
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

मकर 
सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

कुंभ 
व्यावसयिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

मीन 
विरोधी परास्त होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।