Read in App


• Mon, 22 Mar 2021 5:56 pm IST


घरेलू हिंसा पर तत्काल थाने में सूचना दें महिलाएं


टिहरी-बाल विकास परियोजना के तहत रविवार को यहां घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम पर गोष्ठी आयोजित की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता जयवीर सिंह रावत ने घरेलू हिंसा के संबंध में कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। कहा कि किसी भी तरह की हिंसा होने पर सूचना थाना या फिर राजस्व पुलिस को दें। ब्लाक प्रमुख प्रभा बिष्ट ने कहा महिलाएं आज समाज में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। पंचायत से लेकर राजकीय सेवाओं में महिलाएं भागीदारी कर रही हैं। प्रताप भंडारी ने कहा महिलाएं घरेलू हिंसा का खुलकर विरोध नहीं करती। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी किरण जयंत शर्मा, सुपरवाइजर कमला रावत, बीना भारती, रामदेई राणा, संगीता देवी, उमा भट्ट, उमा बधाणी उपस्थित रही।