Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 31 Dec 2022 5:14 pm IST


Rishabh Pant Accident: पोते की सलामती के लिए दादी ने मांगी दुआ


पिथौरागढ़ :  क्रिकेटर ऋषभ पंत के दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलते ही उनके गृह जनपद पिथौरागढ़ में लोग हाल जानने के लिए बेचैन नजर आए। ऋषभ की दादी नंदी पंत को जैसे ही पोते के घायल होने का पता चला वह परेशान हो गईं। उन्होंने ईष्ट देवी-देवताओं से ऋषभ की सलामती और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। गंगोलीहाट के पाली गांव निवासी ऋषभ पंत की दादी नंदी पंत अपनी बेटी बेटी सरस्वती पाटनी के साथ रहती हैं। शुक्रवार को जैसे ही उन्हें हादसे की सूचना मिली तो पिथौरागढ़ के सरस्वती विहार कॉलोनी में सभी परिजन परेशान हो गए।  दादी नंदी पंत ने बताया कि उन्होंने ईष्ट देवता और कालिका माता का उचांण (भेंट) रखा है। ऋषभ के स्वस्थ होने पर पूरा परिवार पूजा-अर्चना के लिए गंगोलीहाट जाएगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश जोशी ने कहा कि वह ऋषभ का हाल जानने जाएंगे।