Read in App


• Thu, 25 Feb 2021 8:10 pm IST


उपनलकर्मी बोले, नौकरी से हटाओ या करो नियमितीकरण, देखें वीडियो



देहरादून। समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण  की मांग को लेकर चार दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे उपनल कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपनल कर्मचारी आर पार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। कर्मचारियों को कहना है कि सरकार उपनल कर्मचारियों को नियमित करने के लिए एक्ट बनाए। गुरुवार को धरना स्थल पर कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि वह इस बार आर पार की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार उनको नौकरी से हटा दे या फिर नियमित करे। उपनल कर्मचारी महासंघ का कहना है कि कर्मचारी नहीं बल्कि सरकार उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई। जबकि हाईकोर्ट का आदेश है कि नियमितीकरण किया जाए और समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका को वापस लेकर हाईकोर्ट के आदेशानुसार चरणबद्ध तरीके से उनका नियमितीकरण करे। इसके लिए उपनल महासंघ तैयार है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार हमारी जायज मांगों का लगातार अनदेखा कर रही है। ऐसे में उपनल महासंघ जल्द से जल्द सख्त कदम उठा सकती है। साथ ही दिल्ली कूच करने की रणनीति पर भी कर्मचारियों ने चर्चा की। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार अगर उनकी मांगों को नहीं मानती है तो कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे।