Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Dec 2021 3:28 pm IST


भाजपा का युवाओं पर विशेष जोर


उत्तरकाशी: भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन नौटियाल ने गंगोत्री विधानसभा से टिकट की प्रबल दावेदारी जताई है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा का युवाओं पर विशेष जोर है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी इस बार टिकट देगी और यहां से जीत के साथ प्रदेश में पुन: उनकी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने उत्तरकाशी में कांग्रेस से आपदा के 250 करोड़ रुपये का हिसाब भी मांगा।  कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि पार्टी युवा नेता के तौर पर उनको गंगोत्री से टिकट देगी। उन्होंने दावा किया कि टिकट मिला तो 15 हजार वोटों के साथ गंगोत्री सीट जीतकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का काम करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि यह पार्टी हाईकमान तय करती है और जो भी पार्टी का निर्णय होगा उसका सम्मान करते हुए एकजुटता के साथ चुनाव में कार्य करेंगे।