Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 May 2023 4:48 pm IST


कोलीढेक झील में जल पुलिस की तैनाती, बढ़ते पर्यटन को देखते हुए लिया गया फैसला


चंपावत  :  लोहाघाट के पास बनी कोलीढेक झील में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत जल पुलिस की तैनाती कर दी है। जिससे झील में नौकायन करने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और पुख्ता हो गई है।कोलीढेक झील में वर्तमान में 26 मोटर वोट का संचालन किया जा रहा है। नौकायन करने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा यहां से गुरजरने वाले दिल्ली, पंजाब, खटीमा ,बेंगलुरु, पिथौरागढ़ , हल्द्वानी के पर्यटक भी नौकायन का आनंद उठा रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए दो जल पुलिस के जवानों की तैनाती भी कर दी गई है। नाव संचालकों ने प्रशासन से वोट स्टैंड की संख्या बढ़ाने, पर्यटकों के लिए शौंचालय बनाने तथा झील में मछली के बीज छोड़ने व झील स्थल में साफ सफाई की व्यवस्था करने की मांग की। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि झील में पर्यटकों बढ़ती आवाजाही और सुरक्षा को देखते हुए जल पुलिस के दो जवान तैनात किए गए हैं।