Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 27 Nov 2021 9:30 pm IST


फिल्म देखकर लौट रहे युवकों के साथ लिफ्ट में कुछ ऐसा हुआ की मचा हड़कंप


फिल्म देखकर ग्राउंड फ्लोर पर आने के दौरान युवकों का एक ग्रुप लिफ्ट में फंस गया। इस बीच दम घुटने से दो युवक बेहोश हो गए। युवकों ने लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी परिजनों और पुलिस को फोन पर दी। जिसके बाद पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस और कर्मचारियों की मदद से युवकों को लिफ्ट से बाहर निकाला गया। बेहोश युवकों को परिजन अपने साथ उपचार के लिए लेकर गए। केयर टेकर के अनुसार युवकों ने लिफ्ट के अंदर छेड़छाड़ की थी। जिस वजह से वह बंद हो गई थी। दूसरी ओर पुलिस को मामले में तहरीर दी गई है। सिनेमा हॉल केयर टेकर पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। हरिद्वार हाईवे पर एंटरटेनमेंट हब है। शुक्रवार रात कलियर निवासी मुदस्सिर, सुबहान खान, जावेद, फरदीन, आशु और असद आदि युवकों का एक ग्रुप फिल्म देखने गया था।

फिल्म पूरी होने पर युवकों ने ग्राउंड फ्लोर पर आने के लिए लिफ्ट की मदद ली। लिफ्ट के खुलने के बाद सभी उसके अंदर आ गए। इस दौरान लिफ्ट बंद हो गई। लिफ्ट को बंद होता देख युवकों में चीख-पुकार मच गई। उन्होंने मदद के लिए अपने परिचितों व अन्य लोगों को फोन किया। इस दौरान दम घुटने से फरदीन और आशु बेहोश होने लगे। सूचना पुलिस को भी दी गई।