Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Mar 2022 3:33 pm IST


छात्राओं को दी गई मानव तस्करी से जुड़ी जानकारी


पौड़ी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वावधान में मैसमोर इण्टर कॉलेज पौड़ी में यौन शोषण पीड़ितों के लिये विधिक सेवाएं के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओें द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। शिविर में प्राधिकरण के सचिव संदीप कुमार तिवारी ने प्रतिभागीगण को मानव तस्करी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को मानव तस्करी से सम्बन्धित कानूनों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने जागरूकता शिविर में छात्र-छात्राओं को देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर में कार्यरत स्थायी लोक अदालत की भूमिका तथा उपयोगिता के विषय में भी जानकारी दी।