Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 24 Oct 2021 7:00 pm IST

जन-समस्या

पिटकुल प्रबंधन पर लगा मनमानी का आरोप


उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन ने पिटकुल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया है। एक कार्मिक की एसीआर पूर्व में खराब दर्शाने और बाद में उचित किए जाने के बावजूद पदोन्नति नहीं दी गई। जिस पर कार्मिक की पत्नी की ओर से ऊर्जा मंत्री से शिकायत भी की, लेकिन ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बावजूद निगम प्रबंधन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिस पर नाराजगी जताते हुए कामगार संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है।