Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 29 Jan 2023 4:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान : लास्बेला में तेज रफ्तार बस नाले में गिरी, हादसे में 39 लोगों की मौत, कई घायल...


पाकिस्तान के लास्बेला में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस गहरे नाले में गिर गई।

इस हादसे में 39 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। बताया गया है कि एक्सीडेंट इतना भीषण था कि, नाले में गिरते ही बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि, बस में 48 लोग सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे और सभी शवों को निकाल लिया गया है। 

वहीं, घायलों को पास के ही सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बचावकर्मियों को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं, क्योंकि हादसा रविवार देर रात हुआ और अंधेरे की वजह से पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।