Read in App


• Sun, 10 Dec 2023 12:15 pm IST


रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय लोक अदालत में 112 वादों का निपटान


रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला न्यायालय एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 112 वादों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज (सीडि) रवि रंजन ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वाद से संबंधित प्री-लिटिगेशन के 15 मामलों का निस्तारण कर कुल 20,52,917 रुपए की समझौता राशि वसूल की गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुद्रप्रयाग राजेश कुमार की पीठ ने 89 वादों का निस्तारण कर 38,60,592 धनराशि वसूल की।