Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 30 Apr 2022 4:33 pm IST


तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, घायल


बागेश्वर: बागेश्वर में जिला मुख्यालय में शुक्रवार की देर शाम तेज गति से चल रहे कार चालक ने महिला को घायल कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम एसबीआई एटीएम के पास गोमती पुल से ऊपर को आ रही कार ने एक महिला को चोटिल कर दिया, साथ ही अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन चालक नशे में था और महिला को चोटिल करने के बाद भाग गया। कार सड़क के बीचों-बीच खड़ी होने से वहां जाम लग गया। बाद में किसी तरह जाम खोला गया।