Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 11 Oct 2022 4:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में नहीं थम रहा हिंदू समुदाय के खिलाफ अपराध, 15 साल की लड़की का अपहरण...


पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे अपराध खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दरअसल, सिंध प्रांत में 15 साल की एक हिंदू लड़की का अपहरण कर लिया गया। 

यह घटना हैदराबाद कस्बे में हुई। गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले ही तीन हिंदू महिलाओं का अपहरण कर उन्हें जबरन इस्लामी धर्म कबूलने पर मजबूर किया गया था। अपहृत लड़की के परिजनों के मुताबिक, चंद्रा मेहराज का हैदराबाद के फतेह चौक इलाके से अपहरण किया गया। उस वक्त वह घर लौट रही थी। 

पुलिस ने शिकायत दर्ज की है, लेकिन लड़की का पता नहीं चला है। वहीं इस घटना से साफ जाहिर है कि, पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं का दमन लगातार जारी है। इससे पहले 24 सितंबर को 14 साल की मीना मेघवार का नसरपुर इलाके से अपहरण किया गया था। और मीरपुर खास में भी एक अन्य लड़की का भी अपहरण किया गया था।