Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 Nov 2021 9:00 am IST


क्षेत्रीय लोगों ने दी चेतावनी, देवस्थानम बोर्ड भंग नही हुआ तो होगा आंदोलन


रुद्रप्रयाग: देवस्थानम बोर्ड को भंग करने को लेकर आंदोलित तीर्थपुरोहितों के साथ अब स्थानीय जनप्रतिनिधि भी आगे आने लगे है। अब क्षेत्रीय लोगों ने साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 30 नवम्बर तक बोर्ड भंग नहीं किया गया तो, विशाल और उग्र जन आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिपंस गणेश तिवारी ने कहा कि बोर्ड से न केवल तीर्थपुरोहितों के हक हकूक प्रभावित होंगे, बल्कि व्यापारी, मजदूर और चारधाम यात्रा से जुड़े अधिकांश लोग इससे परेशानियों में पड़ जाएंगे। कहा कि सरकार द्वारा यदि जल्द इसे भंग नहीं किया गया तो जनता भी तीर्थपुरोहितों के साथ आंदोलन में सक्रीय भागीदारी देंगे।