Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 6 Nov 2021 5:00 pm IST

राजनीति

हिमाचल के नतीजों का उत्तराखंड चुनाव पर नही पड़ेगा असर- बंशीधर भगत


जासं, नैनीताल: कैबिनेट मंत्री भगत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों का कोई असर उत्तराखंड के आगामी चुनाव पर नहीं पड़ेगा। भाजपा मध्य प्रदेश व असम में उपचुनाव जीती भी है। शुक्रवार को नैनीताल में पीएम मोदी के लाइव संबोधन को सुनने पहुंचे भगत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व पूर्व विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में वापसी पर चुटकी ली। बोले, जाने वाले को आज तक किसी ने रोका नहीं है। दोनों के जाने से भाजपा या विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा कैडर आधारित दल है, कार्यकर्ता सबसे बड़ी पूंजी हैं। दोनों के जाने से कांग्रेस की जरूर स्थिति खराब होगी। भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही आपदा का कहर झेल चुकी केदारपुरी को फिर से संवारा है। उधर लंबे समय से वित्तीय संकट से जूझ रही नैनीताल नगरपालिका पहली बार कर्ज से मुक्त हो गई है। दीपावली से पहले सरकार ने नैनीताल नगरपालिका को 11.33 करोड़ की धनराशि जारी की। इससे सेवारत कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, रिटायर कर्मचारियों की पैंशन की दिक्कत दूर हो गई है। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया है। साथ ही कहा कि स्थानीय निकायों को आय बढ़ाने के लिए सोचना चाहिए।