Read in App


• Sun, 30 May 2021 3:30 pm IST


बुजुर्गों पर कोरोना का साया,दोगुने से ज्यादा हुए कोविड पॉजिटिव


नैनीताल-कोरोना की पहली के बाद दूसरी लहर भी बुजुर्गों के लिए खतरनाक साबित हुई है। महज 59 दिनों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के संक्रमितों का आंकड़ा दो गुने से अधिक हुआ है। एक साल के भीतर जहां 13,591 लोगों में ही कोरोना की पुष्टि हुई थी। अब वह संख्या बढ़कर 43,963 हो गई है। कोरोना की पहली लहर के दौरान प्रदेश भर में एक अप्रैल तक 13,591 बुजुर्ग संक्रमित हुए। इनमें सर्वाधिक 8,273  लोग 60 से 69 आयु वर्ग के रहे। जबकि 70-79 आयुवर्ग में 4,045 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। बीते शुक्रवार तक इस 60 वर्ष से अधिक उम्र के संक्रमित लोगों का आंकड़ा 43,693 पहुंच गया है। दूसरी लहर में 30,102 बुजुर्ग संक्रमितों की वृद्धि हुई हैं। जबकि कोरोना संक्रमण के भय से अधिकतर बुजुर्ग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं। बावजूद घरों में रहकर भी बुजुर्ग कोरोना का शिकार बने हैं। दूसरी लहर में सबसे अधिक 60-69 आयु वर्ग के बुजुर्ग संक्रमित हुए। इस उम्र के 26,800 बुजुर्गों में कोरोना होने की पुष्टि हुई है। 90 वर्ष से अधिक उम्र के 320 लोग भी कोरोना संक्रमित मिले।