Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 9 Feb 2022 12:16 pm IST


राजनाथ सिंह ने अल्मोड़ा की जनसभा


अल्मोड़ा/गंगोलीहाट। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक देश और प्रदेश को लूटने का काम किया है। उत्तराखंड राज्य तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने बनाया और विशेष राज्य का दर्जा दिया। आज मोदी सरकार राज्य को विकसित करने के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर इसका विकास किया है। मंगलवार को जागेश्वर विधानसभा के दन्या कस्बे में आयोजित जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं किया है जबकि भाजपा पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री का चेहरा बना चुकी है। कांग्रेस हम पर आरोप लगाती है कि पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदल दिए। यह भाजपा का अंदरूनी मामला है, हम तीन मुख्यमंत्री बनाएं या 10, इससे कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं होना चाहिए।