Read in App


• Thu, 8 Jul 2021 12:41 pm IST


कोरोना के बाद अब डेंगू का डर


देहरादून में डेंगू प्रकोप कभी भी दिखा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे किया हैं। इस दौरान विभागीय टीम ने हजारों घरों से लार्वा नष्ट कराया है। बरसात के मौसम में हर साल दून में डेंगू के मामले बड़ी संख्या में सामने आते हैं। इस साल भी बरसात शुरू होने के साथ ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती सुरक्षा उपाय करने शुरू कर दिए हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर निरीक्षण कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक जिले में 75466 घरों का निरीक्षण किया हैए इसमें से 6650 घरों में मच्छर का लार्वा मिला है। यानी  हर 11वें घर में डेंगू का लार्वा पल रहा है।