Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 14 Sep 2023 3:56 pm IST


पर्यावरण मित्रों ने कैबिनेट मंत्री को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा


अल्मोड़ा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने गुरुवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। पत्र में कहा कि कर्मचारी लंबे समय से समस्याओं का निराकरण की मांग उठाई रहे है। लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। कहा कि प्रदेश की निकायों में मृत आश्रितों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है। प्रचलित मृतक आश्रित नियमावली प्राविधानों में शिथिलीकरण संसोधित कर नियमावली 1974 का लाभ दिये जाने की मांग की। जिस पर कैबिनेट मंत्री आर्या ने कर्मचारियों की सदस्याओं को सदन पर रखकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया। पत्र सौंपने वालों में प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, शाखा सचिव राजेश टांक, जिला सचिव दीपक सैलानी, दीपचंद्र, पप्पू, हेमंत आदि मौजूद रहे।