Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Jun 2022 2:06 pm IST


पिथौरागढ़ में जाम के झाम से लोग बेहाल


नगर में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। नगर की सड़कों पर सुबह से ही लगे जाम से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। नगर के जाजरदेवल, रई, पंडा, सिल्थाम, कुमौड़ सहित कई जगह जाम लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही और यात्री वाहनों में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। आए दिन लग रहे जाम से लोगों ने निजात दिलाने की मांग की है।