Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 27 Jan 2022 6:26 pm IST

जन-समस्या

पिथौरागढ़ में शून्य से नीचे गिरा पारा, पानी जमकर बर्फ में हुआ तब्दील


पिथौरागढ़। बीते दिनों हुई बारिश व बर्फबारी के बाद अब पाले ने सीमांत के लोगों की मुसीबत बढ़ाई है। गुरुवार को मौसम खुलने के बाद जमकर पाला गिरा, जिससे जिले का तापमान शून्य से नीचे चला गया। तापमान शून्य से नीचे गिरने से बर्तनों में रखा पानी जम गया। आलम यह रहा कि पानी जमकर शीशे के रूप में तब्दील हो गया। खेल-खलिहानों व सड़कों में पाले की सफेद चादर बिछी रही, जिससे लोग खासे परेशान रहे।