Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 24 Dec 2022 6:25 pm IST

खेल

IND vs BAN: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 45/4, जीत के लिए 100 रन की जरूरत


भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट ढाका में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाए। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 231 रन बना पाई और भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। भारत को जीतने के लिए 100 रन की जरूरत है, वहीं बांग्लादेश जीत से छह विकेट दूर है।